STORYMIRROR

Meera Ramnivas

Inspirational

4  

Meera Ramnivas

Inspirational

समय के साथ

समय के साथ

1 min
345

समय के साथ, 

गुम हुई ,कुछ इच्छाएं ,

उन्हें ढूंढ कर लायें।

समय के साथ

सो गई कुछ आशाएं

उन्हें थपकी देकर जगाएं

ओझल हुए कुछ ख्वाब ,

उन्हें फिर आंखों में बसायें

समय के साथ,

गुम हुआ जीवन से आनंद,

करें फिर कुछ मनपसंद

और आनंदित हो जायें

कुछ नया सा करें

कुछ अटपटा करें।

क्यों ना किसी दिन 

बच्चा बन जाएं।

बच्चों संग खेलें

हल्ला मचाएं

या बैठ कर,

उपवन में ,

फूलों संग बतियायें

या

जोर से खुद को ही पुकारें

या शीशे में खुद को निहारें,

या

लिखें कोई कविता, 

कोई कहानी,

या कोई गीत गुनगुनायें।

फिर से जीवंत हो जायें।।


          


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational