STORYMIRROR

Keshvi Tyagi

Inspirational

4  

Keshvi Tyagi

Inspirational

मेरी  माँ - मेरा प्यार

मेरी  माँ - मेरा प्यार

1 min
435

प्यारी-सी मुस्कान तेरी,

आँखों में मासूमियत है,

सोचा ना कभी अपना तूने,

माँ तेरा मन बहुत खूबसूरत हैI


निश्छल सी है तू मेरी माँ,

समुन्दर जैसा आँचल तेरा,

समायी हर ख़ुशी मेरी,

उस पल में जिसमें दे तू मुस्कुराI


प्यार तुझसे मैं करती बहुत,

हाँ पर दिखाना मुझे आता नहीं,

ऐसा कोई दिन मेरी ज़िंदगी का गया नहीं,

जिस दिन तूने मुझे डाँटा नहींI

उस डाँट में भी है प्यार तेरा,

तुझसे लड़ने के बाद भी,

जो साथ मरे वो है आशीर्वाद तेराI


तूने इतने प्यार से सींचा है मुझे,

कि छोड़ दूँगी उस हर इंसान को,

जो होगा खिलाफ तेरे,

मेरी हिम्मत है तू,

तेरा गर्व मैं बनूँगी,

हर दिन तेरी ज़िंदगी में बस खुशियाँ हों,

ये दुआ मैं रोज़ करूँगीI


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational