STORYMIRROR

Kawaljeet GILL

Inspirational

4  

Kawaljeet GILL

Inspirational

हम संघर्ष करेंगे

हम संघर्ष करेंगे

1 min
824

ये जो देश है मेरा, ये जो देश है मेरा;

कभी कहलाता था सोने की चिड़िया,

जाने कैसे किस तूफानों को झेला है इसने,

जाने कैसे-कैसे गमों से गुजरा हैI


कितने ही वर्ष ग़ुलामी की जंजीरों से रहा रिश्ता,

मुश्किलों और कुर्बानियों से जो ये आज़ादी पाई है,

इसको ना यूँ ही जाया होने दो,

चन्द मतलब परास्त नेता अब इसको हैं डुबो रहे,

अपनी-अपनी कुर्सियों के चक्कर में,

अपनी-अपनी तिजोरियों को भरने की खातिर,

धर्म की राजनीति हैं कर रहेI


उठो ओ मेरे देश वासियों, इनको सबक सिखा दो;

गलत हाथों में ना सौंपो देश की बागडोर, संघर्ष करो

इनसे और देश को बचाओ इन बहरूपियों सेI


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational