STORYMIRROR

Kawaljeet GILL

Inspirational

4  

Kawaljeet GILL

Inspirational

तुम अगर चाहो तो

तुम अगर चाहो तो

1 min
291

जब गम ही गम तुमको सताने लगे जब कोई अपना ना हो पास कोई,

तब अपना हाले दिल अपने दर्द हमको सुना देना,

जब कभी आँसू आँखों में हो और कोई सहारा नजर ना आये,

तब अपने आँसुओं को तुम हम को दे देना,

हम मोतियों की तरह संभाल लेंगेl


जब कोई सहारा ना हो कोई आसपास साथी ना हो,

तब आवाज़ हमको लगा देना, हम दौड़ कर आ जाएँगे;

जब किसी के कंधे पर सर रखने को जी चाहे और अपना कोई ना हो,

तब हमारे कंधे पर सर रख कर तुम अपनी बातें कर लेनाl

तुम अगर खुशियों को अपने जीवन में चाहते हो,

तो हम खुशियों का सागर बन कर तेरे जीवन में आ जाएँगे...


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational