STORYMIRROR

Jyoti Deshmukh

Inspirational

4  

Jyoti Deshmukh

Inspirational

week- शिक्षक

week- शिक्षक

1 min
344

कभी डांट कर जिसने है प्यार जताया 

लड़खड़ाते कदमों को जिसने चलाना सिखाया 

कभी काली स्लेट पर चाक से उज्जवल भविष्य का सूरज उगाया 


ढाल बन जिसने हर मुश्किल से बचाया 

हमारे लिए क्या सही है क्या गलत इसमे फर्क बताया 

गलती हमारी माफ कर क्षमा का पाठ सीखा सच्चे गुरु का फर्ज निभाया 


कभी माता- पिता बन दी सलाह तो कभी दोस्त बन हमारा हौसला बढ़ाया 

धैर्य, संयम का जो पाठ पढाये, संकट में जो हमे लड़ना सीखता 

जीवन पथ पर जो हमे चलना सीखाता 


पग- पग जो परछाई सा साथ निभाता 

जिसे देख आदर से सर झुक जाता वहीं सच्चा गुरु कहलाता 

बच्चों का मन होता कोरा कागज उस पर जो शिक्षक ज्ञान की अमिट लिखावट कर्ता 


बाल जीवन का भविष्य जो संवारे एक अच्छा इंसान बनाता 

जीवन के अंधकार को दूर कर हमारी राह रोशन कर्ता 


सदाबहार फूल सा बच्चों की बगिया महकाता 

संचित ज्ञान का धन देकर हमे जीवन की ऊँचाइयों और कामयाबी तक पहुंचाता 

प्रकाश पुंज सा आधार बन कर जो कर्तव्य अपना निभाता 

प्रेम सरिता की बन धारा नाव पार लगाता शिक्षक 


आज कहते उन शिक्षक को धन्यवाद जिसने हमें

हीरे सा तराश कर जीवन में हमें काबिल बनाया।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational