STORYMIRROR

Amit Singhal "Aseemit"

Inspirational

4  

Amit Singhal "Aseemit"

Inspirational

आज हल हो गए प्रश्न

आज हल हो गए प्रश्न

1 min
289

आज हल हो गए प्रश्न मेरे सभी जब अंधेरों में दीपक जलेंगे प्रिय।

आज तुम मिल गए तो जहां मिल गया अब सितारों से आगे चलेंगे प्रिय।


आज तुमसे मिलकर जाना कि कितना अधूरा था मैं और मेरा जीवन।

अब तुम से मिलकर पूरा हुआ मेरा जीवन और मेरा अधूरा सा मन।


अब तक वे सभी प्रश्न जिनके कोई उत्तर तब मेरे पास नहीं थे।

वे करते थे शोर अब जो मौन हैं क्योंकि तब तुम मेरे पास नहीं थे।


अब अपनी रोशनी से मेरे अंधेरे मन को प्रज्वलित कर देना।

मेरे अंधेरे जीवन को अपनी गरिमामयी ज्योति से भर देना।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational