STORYMIRROR

Garima Chourey

Inspirational

4  

Garima Chourey

Inspirational

संकल्प न माने हार

संकल्प न माने हार

1 min
399

गिरना और सम्भलना दोनों

शाश्वत सत्य अपार,

अथक प्रयत्न से ही होगी 

जग में जय जयकारI


भर कर दृढ़ संकल्प मन में

उठे दीर्घ हुंकार,

तेरी छोटी देह भी कर दे

अद्भुत लक्ष्य साकारI


राह में आती बाधाओं से

तू न जाना हार,

तेरा सतत प्रयत्न करेगा

हर बाधा को पारI


अपने लक्ष्य पर अविचल दृष्टि

तुझको देगी तार,

दुरूह परिस्थितियों की ये चुनौती

कर ले तू स्वीकारI

  


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational