STORYMIRROR

Garima Chourey

Romance

2  

Garima Chourey

Romance

यादों का पावस

यादों का पावस

1 min
227

जाने कहाँ खो गया

गहरा नीला आसमान

धूम्रवर्णी बादलों ने,

बरखा का किया आवाहन


किसकी भीगी पलकों के,

संदेशों का रख कर मान!

मन के अनचीन्हे कोनों में,

उतरा धूसर मेहमान!


चिर निस्पृन्द हृदय में किसने,

किया शर का संधान!

लौट पुरानी शाखों को ढूँढे,

क्यों ये मन का विहान


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance