Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!
Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!

समय का पहिया

समय का पहिया

1 min
214


पानी को रंग बदलते देखा

समय का पहिया चलते देखा


गाँवों को  सिसकते देखा

आसमां  को पिघलते देखा

छप्पर को बहते देखा 

पीड़ाओं का मंजर देखा


पानी को रंग बदलते देखा

समय का पहिया चलते देखा


बस्तियों को उजड़ते देखा

अध नंगे बच्चों को देखा

भूख की व्याकुलता को देखा

मदद की आस ने आँखों को

पथराते देखा


पानी को रंग बदलते देखा

समय का पहिया चलते देखा


सड़कों पर पानी का सैलाब है देखा

दोनों सी बहती गाड़ी को देखा

बंधी आस को टूटते देखा

पानी को जीवन लेते देखा


पानी को रंग बदलते देखा

समय का पहिया चलते देखा


जीवन को हाथ मलते देखा

मन में उठती व्याकुलता को देखा

चीजें महँगी जीवन सस्ता देखा

कौन है अपना कौन पराया देखा।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Tragedy