STORYMIRROR

Arunima Bahadur

Action Inspirational

4  

Arunima Bahadur

Action Inspirational

सलाम देशभक्त वीरों

सलाम देशभक्त वीरों

1 min
235

हे वीरों, आज तुम्हें हम

झुक कर सलाम करते हैं,

हे देश भक्तों हम तुम्हें,

याद बार बार करते है,

तुम हो धरा के वीर सपूत,

कर्ज बहुत तुम्हारा है,

तुमने अपना पल पल,

मातृभूमि पर वारा है,

कर्ज तुम्हारा हम सब,

न चुकता पाएंगे,

कर सलाम हम तुम्हें,

कुछ तो कर पाएंगे,


पथ पर आज तुम्हारे हम,

कुछ पुष्प सजाते हैं,

कुछ गीत तुम पर लिख,

हम खुशी बहुत ही पाते है,

तुम सम न कोई और,

त्याग और बलिदानी हैं,

तुमने अपने समर्पण से,

लिखी नई कहानी है,

इस अमूल्य कथा को हम,

युगों युगों तक गायेंगे,

पर फिर भी कर्ज तुम्हारा,

चुका नहीं हम पाएंगे,

हे हिन्द के वीरों तुम्हें,

नमन आज हमारा है,

तुम्हारी इस देशभक्ति पर,

नाज बहुत सारा हैं।।

 जयहिंद



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action