STORYMIRROR

Vijay Kumar parashar "साखी"

Tragedy

4  

Vijay Kumar parashar "साखी"

Tragedy

"शत शत नमन बिपिन रावत जी"

"शत शत नमन बिपिन रावत जी"

1 min
472

खो गया चाँद, रूठ गया आसमान

एक शेर को लील गया आसमान

डूब गया आज हिंद सूरज महान

ये कैसा आया आज गम तूफान

विपिन रावत जी, हिन्द सेना क्या,

पूरा देश करता है, आपका सम्मान

पर हेलिकॉप्टर के एक हादसे ने,

छीन लिया भारती का पुत्र महान

आपको शत-शत नमन हे वीर वान

पूरा हिन्द गाता रहेगा, सदा गुणगान

आपकी वीरता को याद कर-कर

सदा आगे बढ़ता रहेगा हिंदुस्तान

प्रिय सेनाध्यक्ष बिपिन रावत जी,

हिंद क्या, विश्व भी करेगा बखान

पहली गोली हम नहीं चलाएंगे

जब चलाएंगे शत्रु गिन न पाएंगे

ऐसे वीर के जाने से हुआ, हिंद वीरान

सदा याद रखेंगे आपकी देशभक्ति,

कैसे बनते है, देशभक्ति में चट्टान

आपको शत शत नमन रावतजी

आप रहोगे वीरता के खुले आसमान।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy