श्रीमद्भागवत -१२७ ; इंद्र पर ब्रह्महत्या का आक्रमण
श्रीमद्भागवत -१२७ ; इंद्र पर ब्रह्महत्या का आक्रमण
शुकदेव जी कहें, हे परीक्षित
वृत्रासुर की मृत्यु देखकर
देवता, ऋषि प्रसन्न हो गए
बस एक इंद्र को छोड़कर।
भय चिंता उनकी जाती रही
और युद्ध समाप्त होते ही
देवता, ऋषि, पितर, गन्धर्व सब
चले अपने लोक को सभी।
ब्रह्मा, शंकर और इन्द्रादि भी
अपने लोकों को चले गए
राजा परीक्षित पूछें, हे भगवन
देवराज क्यों अप्रसन्न थे।
शुकदेव जी कहें, हे राजन
भयभीत होकर वृत्रासुर से
देवता ऋषि प्रार्थना करें वध की
सब जाकर पास इंद्र के।
पर इंद्र ब्रह्महत्या के भय से
नहीं चाहते थे मारना उसे
पूछें अगर वृत्त का वध करूं तो
होगा इससे छुटकारा कैसे।
कहें इंद्र, विशवरूप के वध से
ब्रह्महत्या लगी थी मुझे जो
स्त्री, पृथ्वी, जल और वृक्षों ने
कृपाकर बाँट ली थी वो।
इंद्र की बात सुनकर ऋषिओं ने
कहा इंद्र, तुम्हारा कल्याण हो
उसका भी उपाय एक है
तुम तनिक भी भय मत करो।
अश्वमेध यज्ञ करवाकर तुमसे
मुक्त कर देंगे सब पापों से
वृत्रासुर वध की तो बात ही क्या है
जगत के वध से भी ये मुक्त करे।
ब्राह्मण, पिता, गौ, माता, आचार्य की
हत्या करने वाले पापी भी
शुद्ध हो जाते हैं वो सब
भगवान के कीर्तन मात्र से ही।
शुकदेव जी कहें, हे परीक्षित
प्रेरणा लेकर तब ब्राह्मणों से
वृत्रासुर का वध किया था
तब देवराज इंद्र ने।
वृत्रासुर के मारे जाने पर
ब्रह्महत्या पास आई इंद्र के
इंद्र को बड़ा कलेश और
बड़ी जलन सहनी पड़ी उससे।
जब ब्रह्महत्या को देखा तो
चैन न पड़े एक क्षण भी
साक्षात् चांडाली समान वो
पीछे पीछे वो उनके आ रही।
बुढ़ापे के कारण ब्रह्महत्या के
कांप रहे सारे अंग थे
सारे वस्त्र खून से लथपथ
क्षय रोग सता रहा उसे।
सफ़ेद बालों को बिखेरे
ठहर जा ! चिल्लाती आ रही
दुर्गन्ध भी स्वास के साथ
आ रही थी मछली सी की।
देवराज इंद्र फिर भय से
आकाश, दिशाओं में भागे फिरें
अंत में शरण न मिलने पर कहीं
प्रवेश किया मानसरोवर में।
कमलताल के तंतुओं में वहां
एक हजार वर्ष छिपकर रहे
सोचते रहते ब्रह्महत्या से
मुझे कैसे छुटकारा मिले।
भोजन भी न मिल सका उनको वहां
भोजन करते थे अग्निदेव के मुख से
कमलतन्तुओं में नहीं आ सकते थे
अग्नि देवता भीतर जल के।
जब तक इंद्र वहां रहे तबतक
स्वर्ग का शासन नहुष करते रहे
अपनी विद्या, तपस्या और
योगबल के प्रभाव से।
परन्तु ऐश्वर्य के मद में जब
अनाचार करना चाहा शचि से
ऋषिओं का अपराध कराकर
शचि ने श्राप दिला दिया ऋषिओं से।
श्राप से वो थे सांप हो गए
उधर भगवान का ध्यान करने से
नष्ट हो गए पाप इंद्र के
वो पुनः स्वर्गलोक में गए।
लक्ष्मी जी रक्षा इंद्र की कर रहीं
रूद्र ने पाप को निस्तेज कर दिया
जिससे कि पाप ब्रह्महत्या का
इंद्र पर आक्रमण न कर सका।
स्वर्ग आ जाने पर इंद्र के
मरीचि आदि मुनिश्वरों ने
कराया अश्वमेध यज्ञ था
उनको मुक्त करने को पाप से।
हरि आराधना के प्रभाव से
पाप जो था वृत्रासुर वध से
इंद्र उन पापों से छूटकर
हो गए पूजनीय फिर से।
