STORYMIRROR

RAJNI SHARMA

Action Inspirational

4  

RAJNI SHARMA

Action Inspirational

शिवाजी महाराज

शिवाजी महाराज

1 min
402

जाने जाते भारतीय हिन्दू हृदय सम्राट,

मराठा गौरवगाथा की आन‌ बान शान,

१९ फरवरी वर्ष 1630 को जन्में थे वो,          

महंत छत्रपति शिवाजी भोंसले नाम।।


पिता शाहजी माता जीजाबाई की संतान,

जिनका पुणे शिवनेरी दुर्ग में जन्म स्थान,

आतताई राज्य सत्ता से स्वाधीन कराकर,

दिलाया राष्ट्र को सार्वभौम शासन सम्मान।।


किया भययुक्त कारवाँ का स्वतंत्र निमार्ण,

दादा कोणदेव से हुए युद्ध कलाओं में निपुण,

मुगल कट्टरता उद्दंडता का घोर विरोध संघार,

राष्ट्रीय परिचायक शिवा से थर-थर काँपे गद्दार।।


खेलों-खेलों में जीता किला जीतने का विधान,

बढ़ता गया चहुं ओर छत्रपति यशस्वी सम्मान,

मराठा सैन्य व्यवस्था के विशिष्ट लक्षण पहचान,

गोरिल्ला छापामार युद्ध आविष्कारक विद्वान।


गुरु रामदास शिष्य तेजस्वी‌ शिवाजी महाराज,

हनुमान भक्त माँ तुलजा भवानी उपासक जान,

ज्यों शिवा की तलवार गूँजे दे शत्रु को ललकार,

निडर शिवा सपूत धरा पर अवतरण हो बारंबार।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action