STORYMIRROR

Geeta Upadhyay

Inspirational

3  

Geeta Upadhyay

Inspirational

शब्द

शब्द

1 min
274


शब्द के स्पर्श की अनुभूति को

 महसूस किया मैंने

 यह लगे मुझे 

तीर से भी पैंने

अतीत की धरोहर बने शब्द

 यथार्थ की धरातल पर खड़े शब्द 

भविष्य की कल्पनाओं में गड़े शब्द 

मीठे मधुर और संक्षिप्त शब्द

 पृष्ठ के कोने में पड़े अतृप्त शब्द 

जीवन की कथा का स्वरूप शब्द

 मन की व्याकुलता का प्रतिरूप शब्द

 ज्ञान रूपी प्रकाश से धवल शब्द

 चंद्रमा की शीतलता से उज्जवल शब्द

 वाक्य का अलंकार शब्द 

कविता का सिंगार 

शब्द 

स्वर व्यंजन द्वारा उत्पन्न शब्द 

हर क्षण हमारे करीब है विभिन्न शब्द



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational