STORYMIRROR

Kapil Jain

Drama

3  

Kapil Jain

Drama

शब्द का महत्व

शब्द का महत्व

1 min
13.5K


मेरे लिये

शब्द एक औजार है

भीतर की टूट फूट

उधेडबुन

अव्यवस्था और अस्वस्थता की

शल्यक्रिया के लिये


शब्द एक आईना

यदा कदा अपने

स्व अस्तित्व के

साक्षात्कार के लिये !


मेरे लिये

शब्द संगीत है

जिन्दगी के सारे राग

और सुरों को समेटे हुए !


दोपहर की धूप मे

भोर की चहचहाट है

रात की कालिख मे !


मेरे लिये शब्द एक ढाल है

चाही-अनचाही लडाईयों मे

अपनी सुरक्षा के लिये !


मेरे लिये शब्द

आँसू है

विषाद की

अभिव्यक्ति के लिये !


हताशा की भंवरों से

लडने का सम्बल है...


मेरे लिये

शब्द एक रस्सी की तरह

मन के अन्धे गहरे कुएं मे

दफन पडी यादों को

खंगालने के लिये...


शब्द एक प्रतिध्वनि है

वीरान/ अकेली/ निर्वासित नगरी मे

हमसफर की तरह

साथ चलने के लिये...!



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Drama