सदियों पुराना दर्पण
सदियों पुराना दर्पण
यह जो
घर की दीवार पर
सदियों पुराना दर्पण टंगा है
इसे फर्श पर पटककर
तोड़ दो
अब इस घर में
इसमें अपनी छवि निहारने वाला
कोई नहीं बचा
इतना वीभत्स वातावरण विकसित हो
गया है एक नागफनी के
पौधे की तरह
चारों तरफ कि बस
इस बेचारे दर्पण को
धर्मसंकट में मत डालो कि
एक राक्षस इसमें झांके
और उसे डरते डरते
सहमते हुए
भगवान का नाम लेते हुए
उसे एक इंसान की तस्वीर
दिखानी पड़े।
