STORYMIRROR

Kawaljeet GILL

Abstract

3  

Kawaljeet GILL

Abstract

सच्चाई जिंदगी की

सच्चाई जिंदगी की

1 min
348

शतरंज को खेलने वाला इंसान

इंसान को नचाने वाला ईश्वर

इतना ना सोच करो

ईश्वर ने सोच समझकर ही

इंसान को बनाया है

भरोसा रखो वो कुछ गलत

नहीं होने देगा

जिंदगी में अच्छे पल भी

आते है बुरे पल भी आते है

हर हाल में खुश रह लो

गम खुद ब खुद भाग जाएंगे

तन्हा है तो क्या हुआ

तन्हाई से दोस्ती कर लो

जेब खाली है तो क्या

दिल से अमीर बन जाओ

किसी के दुख बांट लो

मन को खुशी मिल जाएगी

खाली पेट इंसान उठता तो है

पर खाली पेट सोता नही

जरिया कोई भी क्यों ना हो

ईश्वर हमको वहां तक पहुँचा देता है


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract