STORYMIRROR

Dr pratap Mohan Bhartiya Bhartiya

Tragedy

4  

Dr pratap Mohan Bhartiya Bhartiya

Tragedy

सच्चा झूठा

सच्चा झूठा

1 min
212


झूठे हुए मुखर सच्चे गूंगे हो गये

भ्रष्टाचार के इस युग में

हम अब कैसे जियें

क्योंकि यहां झूठे हुए मुखर 

और सच्चे गूंगे हो गये

 

कितना भी प्रयत्न करो

सच्चाई नहीं छुपती है

झूठ की दाल सच के सामने

नहीं गलती है

 

लोग चढ़ा देते है झूठ पर

सच का आवरण

और बिगाड़ देते है

सबंधो का पर्यावरण

 

सच चाहे गूंगा हो 

एक दिन आकर बोलेगा

झूठ के काले कामों की

पोल जरूर खोलेगा

 

आजकल झूठ हमारी जिंदगी में

ऐसे है आ मिला

जैसे कि हम बिना नमक

के दाल नहीं सकते खिला

 

झूठ की उम्र हमेशा

छोटी होती है

विजय हमेशा

सच की होती है

 

झूठ को चिल्लाकर बोलकर

सच बनाया जाता है

मगर शेर की खाल पहनने

से क्या गीदड़ कभी शेर बन जाता है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy