आज़मा कर छोड़ दिया
आज़मा कर छोड़ दिया
*आजमा कर छोड़ दिया* कौन अपना है कौन पराया है। ये तब पता लगा जब मैने आजमाया है। ****** आजमाने से हकीकत पता चलती है। अगले की हमारे प्रति सोच पता चलती है। ******* सामने से तो सब लोग मीठे बातें बोलते है। पर मौका मिलने पर पीठ में छुरा भोकते है। ******* तस्वीर में तो सभी नज़र आते है। तकलीफ में सारे लोग गायब हो जाते है। ******* सौ नहीं बल्कि एक ही हमदर्द बनायें। जो हर परिस्थिति में आपके साथ नज़र आये। ******* मौका मिलने पर सबको आजमाया करो। जो अच्छा हो उसे मित्र बनाया करो। ******* आजमाने पर जो गलत निकले उसे छोड़ दिया करो। सारे रिश्ते नाते उससे तोड़ दिया करो। ******* हम जिंदगी भर उन्हें अच्छा समझते रहे। और वो पीठ पीछे नाग की तरह हमको डसते रहे। ******* पहिले आजमाओ फिर मित्र बनाओ जिंदगी की दौड़ में आगे बढ़ते जाओ। ****** लेखक डॉ प्रताप मोहन "भारतीय" 308,चिनार-ऐ-2ओमेक्स पार्क वुड-बद्दी 173205 (HP) मोबाईल-9736701313 Email-DRPRATAPMOHAN@GMAIL.COM
