STORYMIRROR

Sonam Kewat

Tragedy

4  

Sonam Kewat

Tragedy

सब कुछ पाकर तुम्हें खो दिया

सब कुछ पाकर तुम्हें खो दिया

1 min
199


मैंने कहा था जिंदगी में साथ नहीं दे सकतीं

पर उसने तो जीना ही छोड़ दिया 

जिसका दिल तोड़ा था कुछ दिन पहले 

आज उसने अपना दम तोड़ दिया 


जीते जी कभी तुमसे बोला ही नहीं कि

तुम मेरी जिंदगी का एहम किस्सा हो

अब तो कहने का मतलब ही नहीं पर

तुम आज भी मेरी जिंदगी का हिस्सा हो 


अफसोस ये सब अब लिख रही हूं 

जो मुझे पहले ही कहना चाहिए था 

माना दिल में नहीं रह सकतीं थीं पर

कम से कम जिंदगी में रहना चाहिए था 


तुमसे प्यार ना कर पाना मेरे लिए

सिर्फ सिर्फ और सिर्फ मजबूरी थी 

मैं तो हमेशा से तुम्हारे आस पास थी 

बस सब एक दिखावे की दूरी थी 


मुझे लगा दूर रहकर जीना सीख जाओगे 

गैर मौजूदगी में किसी और को अपनाओगे

तुमने सब कुछ खोकर मुझे पाया था और 

आज मैंने सब कुछ पाकर भी तुम्हें खो दिया।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Tragedy