STORYMIRROR

Pinky Dubey

Abstract Inspirational

4  

Pinky Dubey

Abstract Inspirational

सब किस्मत का खेल है

सब किस्मत का खेल है

1 min
11

कहते है हर किसी की किस्मत होती है

इंसान हो या हो जानवर

निर्जीव हो या जीवित वस्तु

हर कोई चीज़ जो धरती पर है उसकी किस्मत होती है

किस्मत मैं जो लिखा है वही होता है

हम कितना चाहते है की हम जिसे प्यार करे वो हमें मिले

मगर अगर किस्मत मैं ना हो तो वो पल भर मैं बदल जाता है

अगर हो तो दूर हुआ इंसान भी वापिस आ जाता है

सब किस्मत का खेल है

हम जिंदगी में बहुत चीजों का चेहेन करते है

मगर मिलता वही है जो किस्मत में लिखा होता है

हम हंसते रोते है जिंदगी में वो भी किस्मत का खेल है

किस्मत बहुत खेल खेलती है

कभी बहुत रुलाती है तो कभी हंसाती है

तो कभी आई हुई खुशी को पल में दुःख में बदल देती है

सब केहते है कर्म का खेल है जो किस्मत बनता है

कर्म अच्छे करने के बाद भी किस्मत कितना रुलाती है

क्यु भगवान किस्मत लिखते है

क्यु नहीं इंसान को अपनी किस्मत लिखने देते है

सोचो अगर इंसान अपनी किस्मत लिख सकता तो कैसी होती दुनिया

सब किस्मत का खेल है

कभी रंक बनाती है तो कभी राजा

किस्मत से कोई बच नहीं पाता

बस जिंदगी पुरी इस चाह में निकल जाती है की

आज की सुबह मेरी किस्मत बदल जाए

किस्मत का खेल है निराला

बहुत रुलाती है

बस हम है किस्मत की डोर आज है कल नहीं

सब किस्मत का खेल है

पता नहीं कल कौन सा मोड़ ले ले


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract