STORYMIRROR

Sonal Bhatia Randhawa

Drama

3  

Sonal Bhatia Randhawa

Drama

साया अंजाना सा

साया अंजाना सा

1 min
358

जाने कौन है वो

एक धुँधला सा साया

मेरा अपना ही या

है किसी और का


हर पल मेरे साथ

दौड़ता भागता

कभी थक कर

रुक जाता

कभी समेट लेता

आग़ोश में


कभी छिटक कर

दूर खड़ा हो जाता

कभी डर के

लिपट जाता है


कभी कस कर

जकड़ लेता है

कभी बाहों में

झूला देता है


और मैं कभी

उसको चाह कर

भी पकड़ नहीं पाती हूँ

बस छटपटा कर

कसमसा कर

रह जाती हूँ....।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama