STORYMIRROR

Aishani Aishani

Romance

4  

Aishani Aishani

Romance

साहित्य

साहित्य

1 min
234

सुनो सांवरे ..!

मुझे साहित्य पर लिखना है

क्या लिखूँ..?

तुम्हें ही लिख दूँ क्या..?

मुझे रस/

छन्द/ अलंकार का तो ज्ञान नहीं

मेरे लिए तो तुम ही

कविता/ गीत/ग़ज़ल/नृत्य/ संगीत

सब कुछ हो..!

ये सब विधा तुम में ही समाहित हैं

तुमसे बड़ा साहित्य क्या होगा..?

सूर हो/ रसखान हो / बिहारी हो

या फिर हो मीरा

सब ने तुमको ही तो लिखा है

तो फिर..

लिख दूँ क्या साहित्य का मतलब मेरा सांवरा..! 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance