STORYMIRROR

JAYANTA TOPADAR

Comedy Drama Tragedy

4  

JAYANTA TOPADAR

Comedy Drama Tragedy

रुपये का ही खेल सारा...

रुपये का ही खेल सारा...

1 min
287

चाहे कितने ही

निष्काम कर्म की

'किताबी' बातें

क्यों न किया करें...

चाहे अनगिनत पन्नों में

त्याग और तपस्या की

कहानियां लिखते जाएं,

बात सच्ची मगर कड़वी है --

"जब अपनी जेब में

फूटी कौड़ी नहीं,

तब हर बंदा ठंठन-गोपाल..."।


हर एक मक़ाम की

कामयाबी में लगता है रुपया...!

छोटे-बड़े हरेक काम में

काम आए बस रुपया...

बिन पानी जैसे जान नहीं,

वैसे ही रुपये बिना यहाँ

किसी की पहचान नहीं...


ये सुनने में अटपटा है,

मगर बिन रुपये के

कोई शान नहीं...!!!

तो आप अपने आप से पूछिए

आपकी बैंक बैलेंस कितनी है !!!



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Comedy