STORYMIRROR

Sumit sinha

Abstract Classics Inspirational

4  

Sumit sinha

Abstract Classics Inspirational

रोटी

रोटी

1 min
161

वक्त से मेरा

गहरा नाता,

कहीं मोटी,

कहीं पतली हूं,

मैं... दो वक्त की रोटी हूं !


कहीं अमीरों की 

थाली में,

घी में लिपटी 

मिलती हूं,

मैं... दो वक्त की रोटी हूं !


घर गरीबों के 

अक्सर,

साथ नमक के 

दिखती हूं,

मैं.. दो वक्त की रोटी हूं !


कहीं सुवासित 

स्वेद कण से ,

कहीं रंजित 

रक्त से होती हूं,

मैं.. दो वक्त की रोटी हूं।


बंटने पर मैं

प्यार बढ़ाती,

पल में भूख

मिटाती हूं,

मैं.. दो वक्त की रोटी हूं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract