STORYMIRROR

Sumit sinha

Abstract Inspirational

4  

Sumit sinha

Abstract Inspirational

आस

आस

1 min
230


आओ हम सब

साथ मिलकर

एक दूजे की 

आस बढ़ाएं।


थोड़ी हिम्मत

तुम बढ़ाओ

कुछ हौसला

हम दिखाएं।


हर विपदा से

बड़ी है हिम्मत

कुछ लोगों को

तुम समझाओ

कुछ लोगों को

हम बतलाएं।


धुंध निराशा का

छाया है

आओ मिलकर

अलख जगाएं।


कुछ ग़मों को

तुम हर लेना

कुछ के दर्द

हम भगाएं।


आओ हम सब

साथ मिलकर

एक दूजे की 

आस बढ़ाएं।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract