STORYMIRROR

Sumit sinha

Inspirational

4  

Sumit sinha

Inspirational

ख़ामोशी

ख़ामोशी

1 min
249

मात्र शब्द नहीं..!

अनकहे शब्दों का बंधन है..!


ख़ामोशी...!

नाम नहीं है चुप रहने का..!

बिन कहे कहने का हुनर है..!


ख़ामोशी...!

अल्फाजों से ज्यादा शोर मचाती

शब्दों से ज्यादा गहरी है..!


ख़ामोशी..!

अवसर है आत्म चिंतन का..!

दिल की आवाज़ के मंथन का..!


ख़ामोशी...!

उत्कृष्ट प्रवाह है भावों का..!

मलहम है वक़्त के घावों का..!


ख़ामोशी.…!

अस्त्र है जज्बातों का..!

शस्त्र है विवादों का..!


ख़ामोशी...!

पर में टूटे ऐसी दीवार है..!

अड़ जाए तो पहाड़ है..!


             


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational