STORYMIRROR

Dhanjibhai gadhiya "murali"

Drama Romance

4  

Dhanjibhai gadhiya "murali"

Drama Romance

रोमांचित

रोमांचित

1 min
294

सितारों की महफ़िल मैं जमा रहा हूं,

शेर और शायरीयों का आनंद ले रहा हूं,

तेरी पायल की आवाज सुनकर सनम,

मैं अपने दिल से रोमांचित हो रहा हूं।


तेरे प्यार भरी पुकार मैं सुन रहा हूं,

दिल का मयखाना मैं खोल रहा हूं,

प्यार की ज़ाम छलकाने के लिये सनम,

मैं तुझे देखने के लिये बेकरार हो रहा हूं।


तुझे सोलह शिंगार में आती देख रहा हूं,

तेरे लिये रास्ते पर फूल बिछा रहा हूं,

शहनाइयों का मधुर नाद बहाकर सनम,

मैं तेरे स्वागत की तैयारी कर रहा हूं।


सितारों को साथ ले कर खड़ा रहा हूं

तेरे ही खयालों में अब मैं खो रहा हूं,

तुझे मेरी मल्लिका बनाने के लिये "मुरली",

मैं अपनी बांहों में तुझे सिमटा रहा हूं।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama