STORYMIRROR

Deepika Sharma narayan

Abstract Drama Inspirational

4  

Deepika Sharma narayan

Abstract Drama Inspirational

मेरा भारत महान SMBoss6

मेरा भारत महान SMBoss6

1 min
274

चंद सिक्कों के लिए बेच रहा अपना ईमान है,

 और कहते हैं कि मेरा भारत महान है।


खेत छोड़ धरने पे बैठा अन्नदाता किसान है

और कहते हैं कि मेरा भारत महान है। 


इंसान से ज्यादा कुर्सी की पहचान है,

और कहते हैं कि मेरा भारत महान है।


मंदिर मस्जिद लड़ते देखा,

अस्पतालों की जद्दोजहद में मर रहा इंसान है ,


और कहते हैं कि मेरा भारत महान है।

कर्तव्य अपने भूल के सारे सरकारों को कोसना,


 महामारी नहीं यह तो प्रकृति का कोहराम है।

 चिताओं का भी सौदा करने वाले क्या ये सच में इंसान हैं।


और कहते हैं कि मेरा भारत महान है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract