STORYMIRROR

Anuradha Negi

Action

4  

Anuradha Negi

Action

रिक्शे की सवारी

रिक्शे की सवारी

1 min
356

चार पहिया की गाड़ी मेरी 

सुबह से शाम हो जाती है 

चार बैठे पीछे और एक आगे 

समय से मंजिल पहुंचाती है।

निकल पड़ता हूं इसे लेकर मैं 

गलियों बाहर चौराहों पर 

किसी को हूं आवाज लगाता 

तो किसी की देखूं निगाहों पर।

कम पैसों की सवारी है मेरी 

निःसंकोच होकर बैठ जाती हैं 

जब कभी हो जाए जो देरी 

बहुत कच कच लगाती है।

सर्दी गर्मी और बरसात में 

रहती बस यही मेरे साथ में 

धीरे गति से इसे चलाकर

मेहनत का फल पाता हाथ में।

रोजी रोटी व मान सम्मान 

अपनी इसी से कमाता हूं मैं

ना कोई बेईमानी मेरे अंदर हैं 

ना कोई छुरी दिखाता हूं मैं।

भीड़ भरे ये चौराहे शहरों के 

किनारा मिलें मुझे पास नहरों के 

बैठना कभी तुम मेरी गाड़ी में 

आरामदायक सस्ती सवारी में।

              


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action