STORYMIRROR

सोनी गुप्ता

Romance Action Classics

4  

सोनी गुप्ता

Romance Action Classics

राधा कृष्ण होली

राधा कृष्ण होली

1 min
325

कृष्ण की मनमोहक अदाओं पर गोपियाँ फिदा है

होली में रंग लगे गालों पर तब बोलो कौन जुदा है


सुध बुध खो बैठी गोपियाँ कान्हा का जादू ऐसा छाया

मुरली मनोहर कान्हा तो राधा संग होली खेलन आया


पेड़ के नीचे खड़े गोपाला मुरली की धुन जब भी बजाते

सब कामकाज छोड़ गोपियाँ कृष्णा के इर्द-गिर्द आ जाते


 होली के रंगों का काम नहीं वह तो प्रेम रंग में रंग जाती है

कृष्ण की चांद सी शीतलता देख सबके मन को हर जाती है


मथुरा की खुशबू से महक रहा है प्यार भरा गोकुल का हार 

राधा कृष्ण ने फूलों से खेली होली लगे बरसाने की फुहार 


रंग लगे राधा कृष्ण का प्रेम हर रंगों से भी रंगीन हो जाता है

लगता जैसे सूरज की बढ़ती हुई किरणों सा बढ़ता जाता है


 राधा का रंग कान्हा की पिचकारी जब भर जाती प्यार से 

दोनों को रंग दे प्यार के रंग में वे होली खेले बड़े स्नेह से !


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance