STORYMIRROR

Sunita Upadhyay

Inspirational

3  

Sunita Upadhyay

Inspirational

प्यारी माँ

प्यारी माँ

1 min
247

   

माँ तो माँ होती है, पूरे परिवार की जान होती है

माँ एक शब्द नहीं बच्चों की भगवान होती है 

जब सारी दुनिया हो खिलाफ तो साथ हमारे माँ होती है

सिर पर स्नेह भरा हाथ और होंठों पर हमेशा मुस्कान होती है।

माँ तुमने दिए मुझे हमेशा ऐसे संस्कार

जिससे मुझको मिली जीवन में सफलता अपार

हर रिश्तों को मजबूती से बाँधना सिखाया आपने

कठिन परिस्थितियों में भी मुस्कुराना सिखाया आपने

माँ तुम ही हो मेरी दुनिया, तुम्ही हो मेरा संसार

तुमसे मिली मुझे जीवन में प्रेरणा अपार

संसार की प्रत्येक नारी, माँ के रूप में लगे सबको प्यारी

भुलाकर सारे कष्ट जो निभाती जिम्मेदारी सारी

जीवन में माँ मिले तुम्हें खुशियाँ ढेर सारी

 क्योंकि तुम हो प्यारी माँ हमारी

जीवन के कठिन पलों को जो बनाती है आसान

ऐसी मेरी प्यारी माँ को शत-शत प्रणाम

बन जाऊँ मैं माँ तुम्हारे जैसी यही है अभिलाषा

मैं एक शब्द हूँ तो वह है पूरी भाषा

बस यही है मेरी माँ की परिभाषा


 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational