STORYMIRROR

shaanvi shanu

Abstract Inspirational

4  

shaanvi shanu

Abstract Inspirational

प्यारा तिरंगा

प्यारा तिरंगा

1 min
389

इमारतों पर सजाओ ना सजाओ

तो कोई बात नहीं,

दिल में तिरंगा जो बसाओ तो कोई बात बने....


जश्न एक दिन का मनाओ ना मनाओ

तो कोई बात नहीं,

आजादी विचारों में लाओ तो कोई बात बने....


महबूब की खातिर मरमिटो ना मिटो

तो कोई बात नहीं,

वतन पर जान लुटाओ तो कोई बात बने....


देशप्रेम के नारे लगाओ ना लगाओ

तो कोई बात नहीं,

देशप्रेम में रंग जाओ तो कोई बात बने....


सीमा पर लड़ने का अवसर ना पाओ

तो कोई बात नहीं,

कर्म ईमानदारी करो तो कोई बात बने....


नसीब तिरंगे के कफन का मिले ना मिले

तो कोई बात नहीं,

जीते जी मान ऊंचा करो तो कोई बात बने....


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract