STORYMIRROR

Sonam Kewat

Abstract

3  

Sonam Kewat

Abstract

जिसे जाना है वो चला जाएगा

जिसे जाना है वो चला जाएगा

1 min
280

प्यार उन्होंने किया था 

पर बदनाम हम हुए थे 

वो सरेआम घूमते रहे और 

गुमनाम हम हुए थे 


प्यार अंधा होता है सुना था 

पर वो सिखा कर चले गए 

नाम तो धोखे का भी सुना था 

वो आए स्वाद चखा कर चले गए 


इस तरह उनका किसी और के साथ

जाना मुझे अच्छा नहीं लगा 

झूठे बहाने लोगों को बताने लगी

जो मुझे कभी सच्चा नहीं लगा 


कुछ कहा तो नहीं था मैंने पर 

हाँ कहना जरूर चाहतीं थीं 

उनके दिल में जगह नहीं थी 

फिर भी मैं वहीं रहना चाहतीं थीं


लोग बहुत कहते थे दूर रहने को

कहा कि वो तुम्हारा नहीं बन पाएगा

आज समझा सच्चा प्यार जरूरी नही

जिसे जाना है वो चला ही जाएगा!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract