STORYMIRROR

Manju Rani

Romance

3  

Manju Rani

Romance

प्यार

प्यार

1 min
286

प्यार एक खूबसूरत एहसास है

जहाँ बहुत-सा एतबार है।

जहाँ रूह को रूह से प्यार होता है

तन एक मात्र साधन है ।

प्यार समझने के लिए

खुद को भूल जाना होता है,

सौ बार बोलना जरूरी नहीं होता है,

यह तो नयनों की भाषा भी समझ जाता है।


प्यार हर रिश्ते की बुनियाद होता है,

बस अलग-अलग नामों से जाना जाता है,

कभी ममता बन सरस ही बहता जाता है,

कभी प्रेमी बन एक दूसरे में बस जाता है,

कभी दोस्ती के नाम से मशहूर हो जाता है,

कभी कलाई पर बन्ध धन्य हो जाता है ।


ये तो अनेक भावनाओं से घिरा है,

पर न जाने क्यों

हमने इसे सीमित कर दिया है,

अपने ही साथ अन्याय कर लिया है,

चलो

प्यार को अपना स्थान देते हैं,

इस खूबसूरत एहसास को

हर दिल मेंं बसा देते हैं ,

हर रिश्ते मेंं महका देते हैं।

हम इंसान हैं,

इस दुनिया को बता देते हैं

एक प्यार भरी दुनिया बसा लेते हैं।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance