प्यार
प्यार
वो पहला पहला प्यार
ना भूल कभी पाएंगे
उन यादो के सहारे
लम्हे गुजर जाएंगे
मुलाकाते तो होती रही
पर नजरे मिली ऐसे
दिल दिमाग चलने लगे
दोनो के एक जैसे
प्यार भरी बातो से ज्यादा
साथ अच्छा लगता था
एक दूसरे के संग
हाथो मे हाथ अच्छा लगता था
जमाने से नजरे चुरा के
मिलते रहे कितनी बार
प्यार कि जिद्द ने हमेशा
कभी मानी नही हार
हौसला इतना बुलंद था
कि सबसे लड़ पडते
प्यार मे हर मुसीबत को
साथ लेकर चलते।

