STORYMIRROR

Jyoti Naresh Bhavnani

Inspirational

4  

Jyoti Naresh Bhavnani

Inspirational

प्यार की महिमा

प्यार की महिमा

2 mins
246

प्यार की महिमा है,

बड़ी ही महान।

इसी से चलता है,

सारा ये जहान।


प्यार धर्म है, भाषा है,

और है संस्कृति का ज्ञान।

प्यार इतिहास है, भूगोल है,

और है विज्ञान।


प्यार गीता है, बाईबल है,

और है क़ुरान।

प्यार दीवाली है, क्रिसमस है,

और है रमज़ान।


प्यार गीत है ,संगीत है,

और है राष्ट्रगान।

प्यार लेख है, कविता है,

और है बेज़ुबानों की ज़ुबान।


प्यार व्यापार है, राजनीति है,

और है उत्थान,

प्यार समाचार है, इश्तहार है,

और है सामान।


प्यार डॉक्टर है, वक़ील है,

और है किसान।

प्यार नेता है, अभिनेता है,

और है विद्वान।


प्यार नदी है, पर्वत है,

और है क़ुदरत का बयान।

प्यार धरती है, चाँद सितारा है,

और है आसमान।


प्यार भूतकाल है, भविष्य है,

और है वर्तमान।

प्यार ख्वाब हैं, हक़ीक़त है,

और है क़ुदरत का फरमान।


प्यार ज्ञानी है, अज्ञानी है,

और है नादान।

प्यार अमीर है, गरीब है,

और है बलवान।


प्यार माता है, पिता है,

और है संतान।

प्यार रिश्ता है, नाता है,

और है पहचान।


प्यार फल है, खाना है,

और है मिष्ठान।

प्यार खट्टा है, मीठा है,

और है पकवान।


प्यार इक़रार है, इज़हार है,

और है एहसान,

प्यार दुलार है, तकरार है,

और है बलिदान।


प्यार दवा है, दुआ है,

और है वरदान,

प्यार प्रश्न है, उलझन है,

और है समाधान।


प्यार आस है, विश्वास है,

और है गुमान।

प्यार पूजा है, प्रार्थना है,

और है ईमान।


प्यार साथी है, सारथी है,

और है निगहबान।

प्यार प्रेमी है, प्रेमिका है,

और है कद्रदान।


प्यार शक्ति है, आसक्ति है

और है मूरत में जान,

प्यार अल्लाह है, ईशु है,

और है भगवान।


प्यार जोश है, जुनून है,

और है इंतजाम,

प्यार वायदा है, इरादा है,

और है आदान प्रदान।


प्यार धरोहर है, पूंजी है,

और है गुणों की खान।

प्यार साहस है, कोशिश है,

और है मेहनत का निशान।


प्यार गर्व है, अभिमान है,

और है सन्मान।

प्यार गम है, खुशी है,

और है मुस्कान।


प्यार भक्ति है, देशभक्ति है,

और है नैतिकता का गुणगान।

प्यार अधिकार है, फ़र्ज़ है,

और है खूबसूरती का बखान।


प्यार शर्म है, हया है,

और है मर्यादा का मान।

प्यार उदासी है, बेकरारी है,

और है अरमान।


प्यार इंतज़ार है, आरज़ू है,

और है स्वाभिमान।

प्यार आगाज़ है, अंजाम है,

और है शान और मान।


प्यार मिलना है, बिछड़ना है,

है जीवन का नाम,

प्यार रफ्तार है, धारा है,

और है तूफान।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational