STORYMIRROR

Rupal Sanghavi "ઋજુ"

Romance Inspirational Others

3  

Rupal Sanghavi "ઋજુ"

Romance Inspirational Others

"प्यार के दो पल"

"प्यार के दो पल"

1 min
149

प्यार के दो पल ना खो देना तुम

आओ इस पल को जी लें हम।

बीते पल को बिसरा लें हम...आओ इस पल....!


उम्र बीते ज्यों रेत फिसलती

हर एक साँस जीती और मरती।

दिल को थोड़ा बहला लें हम...आओ इस पल....!


कल का सूरज किसने देखा

नहीं बताती भाग्य की रेखा।

हाथ दुआ तक फ़ैला लें हम....आओ इस पल....!


ग़म के सारे भूल कर क़िस्से

छुटपुट खुशियां अपने हिस्से।

दामन थोड़ा सा भर लें हम....आओ इस पल....!



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance