STORYMIRROR

Ranjeeta Dhyani

Romance

4  

Ranjeeta Dhyani

Romance

प्यार का मौसम

प्यार का मौसम

1 min
306

प्यार का मौसम आया है

संग ढेरों खुशियां लाया है

सबके चेहरे खिले हुए हैं

मुस्कान अधरों पर लिए हुए हैं


बांहों में बाहें सजी हुई हैं

नज़रों से नज़रें मिली हुई हैं

डूबे हैं खूबसूरत खेला में

ज्यों हंस मिलन की बेला में


प्रेमी ने प्रेयसी को पाया

दिल ने दिल को बहलाया

बातचीत से बेचैनी तक, अब

सफ़र चला है कुर्बानी तक


चारों ओर गुलों की खुशबू

हंसी-ठिठोली हो रू-ब-रू

कभी रूठना कभी मनाना

कभी जुदाई से घबराना...


प्यार की ये बयार चली है

हसीं यार की बात चली है

ये वक्त यूं ही ठहर जाए खुदा करे 

सदाबहार हो मौसम रब से दुआ करें।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance