STORYMIRROR

Neelam Thakur

Romance

3  

Neelam Thakur

Romance

पत्थर का दिल बना दे।

पत्थर का दिल बना दे।

1 min
13

दुनिया बनाने वाले, पत्थर का दिल बना दे

दुनिया भरी जफा से,हम को जफा सिखा दे।

वो मिले थे मुझ को हंस के, रोने को कह गये हैं

तड़पू मैं जिंदगी भर, कुछ ज़ख्म दे गये हैं।

उजड़ी हुई मोहब्बत उनको ही दुआ दे

दुनिया बनाने वाले पत्थर का दिल बना दे।

आंशा नहीं है दिल से दिलबर को भूल पाना

मुश्किल है सहारे यादों के जिंदगी बिताना।

लाचार दिल बेचारा उनको ही सदा दे

मरना नहीं है मुमकिन, जीना हराम है।

ये कैसी कशमश है, मेरी जिन्दगी का

रातों को चैन है ना दिन को आराम है।

जिस राह में हों खुशियां वो रास्ता दिखा दे

दुनिया बनाने वाले पत्थर का दिल बना दे।

कांटो की नोंक पे न बसी फूलों की बस्तियां

रेतों के ढ़ेर पे न चल सके कश्तियां।

इस मोम के महल को,अब आग तू लगा दे

दुनिया बनाने वाले पत्थर का दिल बना दे।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance