STORYMIRROR

Neelam Thakur

Abstract

4  

Neelam Thakur

Abstract

पत्थर का दिल बना दे

पत्थर का दिल बना दे

1 min
397

दुनिया बनाने वाले, पत्थर का दिल बना दे।

दुनिया भरी जफा से, हमको जफा सिखा दे।


वो मिले थे मुझ को हस के,रोने को कह गये हैं।

तड़पू मैं जिंदगी भर,कुछ गम दे गये हैं।


उजड़ी हुई मोहब्बत उनको ही दुआ दे।

आशां नहीं है दिल से दिलबर को भूल पाना।


मुश्किल है सहारे यादों के जिंदगी बिताना।

लाचार दिल बेचारा,उनको ही सदा दे।


मरना नहीं है मुमकिन, जीना हराम है।

ये कैसी कश्मकस है मेरी जिन्दगी की।


रातों को चैन है ना दिन को आराम है।

जिस राह में हों खुशियां वो रास्ता दिखा दे।


कांटो की नोंक पे न बसी फूलों की बस्तियां।

रेत के ढ़ेर पे न चल सकी जीवन की कश्तियां।


इस मोम के महल को अब आग तू लगा दे।

दुनिया भरी जफा से हमको जफा सिखा दे।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract