STORYMIRROR

Nisha Nandini Bhartiya

Drama

4  

Nisha Nandini Bhartiya

Drama

पशु संरक्षण

पशु संरक्षण

1 min
494

कुछ समय देखो बिता कर 

प्रकृति और पशुओं के साथ 

ये कितने समझदार

होता कितना अद्भुत।

अहसास समझते ये पशु भी 

प्रेम की सच्ची परिभाषा 

असली नकली का भेद  

जीवन जीने की अभिलाषा। 


सबसे अच्छे मित्र मानव के 

सुख दुख में सम रहते हैं

रह कर अंहकार से दूर

सिर झुकाये रहते हैं। 


हँस नहीं सकते मानव सम

भाव महसूस करते हैं 

आत्मा एक ही दोनों में 

ईश्वर का दोनों ही रूप।


विवेकी होकर मानव 

अविवेक से करता काम 

घिर कर मानसिक विकारों से 

हर पल रहता है परेशान 


पशु होते अबोध बच्चे सम

ईर्ष्या-द्वेष निंदा से दूर

पशु अच्छे हैं मानव से 

जीवन जीते हैं भरपूर।

                         


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama