STORYMIRROR

Nisha Nandini Bhartiya

Inspirational

3  

Nisha Nandini Bhartiya

Inspirational

मंजर

मंजर

1 min
213

बाइस मार्च दो हजार बीस का 

मंजर देख हृदय गदगदहो गया, 

हम अनुशासित थे,अनुशासित हैं

अनुशासित ही रहेंगे, 

बिंधे माला में एक साथ

विश्व गुरू का संदेश देंगें। 

कोरोना तो क्या चीज है,   

फतह की हैं बड़ी-बड़ी ताकतें हमने।  

हम वंशज हैं उस राम के 

जो नहीं घबराए रावण से। 

हम वंशज हैं उस कृष्ण के 

जो डरे नहीं उस कंस से। 

जीता हल्दीघाटी का युद्ध 

हम वंशज महाराणा प्रताप के। 

छक्के छुड़ा दिए अंग्रेजों के, 

हम वंशज उस लक्ष्मीबाई के।

भारत माँ के लाल भारतीय 

संस्कृति में रचते बसते हैं। 

नहीं एक दो देश, विश्व को 

बदलने की हिम्मत रखते हैं। 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational