STORYMIRROR

Raja Singh

Inspirational

2  

Raja Singh

Inspirational

प्रतिरोध

प्रतिरोध

1 min
301

मेरे दोस्त

अगर अचानक कोई शेर

तुम पर हमला कर दे

तब तुम क्या कारोगें ?

शायद तुम थर थर कांपने

लगो

या फिर

बेतहाशा दौड़ने लगो

बहुत किया तो

किसी पेड़ पर

चढ़ने की कोशिश करोगे


मगर मैं

ऐसा नहीं करूँगा

मैं आस-पास

जो कुछ भी दिखाई देगा

उस पर

मारने की कोशिश करूँगा

अगर कुछ भी न मिला तो

मुष्टि-प्रहार द्वारा ही

संघर्ष करूँगा,


हालाँकि इससे

मेरी और तुम्हारी नियति में

कोई फर्क नहीं होगा

परन्तु मरते वक्त

मेरे चेहरे पर संतोष होगा

कि काल का ग्रास

बनने से पहले

मैंने प्रतिरोध किया था

जबकि तुम

ऐसा दावा नहीं कर सकते



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational