STORYMIRROR

Kusum Lakhera

Abstract

4  

Kusum Lakhera

Abstract

प्रेम मीठा या ....

प्रेम मीठा या ....

1 min
204

प्रेम गूंगे के गुड़ सा मीठा ही

नहीं ......

कड़वे करेले सा कसैला भी 

होता है ...

ये मोहब्बत की चाँदनी रातों 

सा चमकता ही नहीं ...

उदासी में डूबी रात के अंधेरे

सा भी होता है ...

प्रेम सिर्फ़ खुशी का भरम 

ही नहीं ...

वह ग़म के ज़ुल्म और सितम 

सा भी होता है ...

प्रेम खिलते गुलाब सा प्यारा ही 

नहीं .......

काँटो से भरा हुआ गुलदस्ता सा

भी होता है ...

पर ये भी सच है जितना कोई समझाए 

कि प्रेम राह पर न जाना ..

उतना ही प्रेम दीवाना इस प्रेम को गले

लगाता है ....।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract