STORYMIRROR

Sonam Kewat

Romance Action Classics

4  

Sonam Kewat

Romance Action Classics

प्रेम और वासना

प्रेम और वासना

1 min
13

प्रेम और वासना


मर्द नहीं चाहता कभी प्रेम को

उसे वासना के रास्ते चलना ही सही लगता है

प्रेम में संघर्ष है

प्रेम में विरह है

प्रेम में पीड़ा है

प्रेम त्याग मांगता है

और प्रेम सब कुछ चाहता है


लेकिन वासना कभी कुछ नहीं मांगती

वह तो देह से देह की प्यास बुझाती है

वासना में न त्याग है, न पीड़ा है, न विरह है

इसमें सिर्फ आनंद है

भले ही पल भर का आनंद

पर यह प्यास बुझाने के लिए काफी है


इसलिए मर्द वासना को चुनता है

प्रेम की लड़ाई और जिंदगी का संघर्ष एक साथ

बोझ बन जाए तो वासना वाकई में नया रास्ता दिखाती है

फिर समझौते के नाम पर वासना साथ चलती है

जब वासना की अग्नि धधकती है

तो प्रेम धीरे-धीरे बुझ जाता है



प्रेम को चुनना कठिन है 

और वासना को चुनना आसान है

इसलिए मर्द वासना को चुनने के बाद 

मर्द कभी प्रेम को नहीं चुन पाता

 


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance