STORYMIRROR

Dr.Deepak Shrivastava

Abstract

4  

Dr.Deepak Shrivastava

Abstract

पंछी के उड़ान

पंछी के उड़ान

1 min
336

आजाद गगन आजाद पवन

उड़ता पंछी आजाद चमन

फिरता करता आजाद रमण 

पँख फैलाये ऊँचे ऊँचे छूने

आसमान को अपने

पूरा करता मन के सपने 

चहूँ और दिशाओं मैं उड़ता

बिना किसी रोक 

ना कोई बंदिश

 ना कोई टोक

उड़ तू भी पंछी बन के

पंख फैलाये ऊँचे ऊँचे

पूरे कर अपने सपने

देखे जो जीवन मैं तूने

आजादी के परवाने सा

उड़ता फिर गगन मैं अपने

जैसे चलती पवन मंद मंद 

फैला चहूँ और अपनी सुगंध 

आहुति दे शुभ कर्मों की

पूर्णाहुति से पूर्ण कर ये हवन

शुभ मंगलकारी हो तेरे करम

जहाँ भी पड़ें तेरे ये चरण

आजाद गगन आजाद पवन

पंछी कि तरह उड़ता फिर

चहूँ और चमन

चहूँ और चमन।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract