STORYMIRROR

Dr.Deepak Shrivastava

Others

4  

Dr.Deepak Shrivastava

Others

अरदास

अरदास

1 min
20

गोविन्द तेरे दर्शन 

पाकर हो गये हम धन्य 

यूँ ही कृपा करते रहो 

हम हैं आपके कृतघ्न 

जपते रहें तुम्हारा नाम 

निशदिन आठों याम

छोड़ जग के सारे काम 

तुम्हारी दया बरसती रहे

करते हम तुम्हारा एहतराम 

बसो मोरे नैनन में घनश्याम 

मन प्यासा तन प्यासा 

तुम बिन नहीं कोई आशा 

दे दो गोविन्द हमें दिलासा 

करोगे सब कष्टों का नाश

नहीं होगा कभी उपहास

करते सदा तुमसे ये आस

रखना शरण बना के दास

तुम्हारे चरणों में रहे निवास

"दीप "करता तुमसे 

सदा यही अरदास 

जय गोविन्द जय गोपाल 

बसो मोरे नैनन में नन्दलाल


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन