STORYMIRROR

Dr Arun Pratap Singh Bhadauria

Abstract

4  

Dr Arun Pratap Singh Bhadauria

Abstract

पितृ दिवस

पितृ दिवस

1 min
409

पितृ दिवस पर, 

बेटा पिता के पास आया. 

साथ में नया शर्ट पैंट लाया. 

अपने हाथों से, 

 उनका मुँह धुलाया. 


पिता मन ही मन हर्षाया. 

आज सूरज, 

पश्चिम में कैसे निकल आया. 

पिता अबाक् था, 

उसी घर में रहने बाला बेटा. 


बरसों बाद उनके पास था. 

पिता ने उसके चेहरे पर, 

प्रश्न वाचक दृष्टि दौड़ाई. 

आज पितृ दिवस है, 


उसने यह बात बताई. 

बोला जल्दी से कपड़े पहनो, 

मुझे देर हो रही है. 

तुम्हारे साथ सेल्फी लेनी है. 

आफिस में प्रतियोगिता चल रही है, 


तुम्हे फोटो में खूब मुस्कुराना है. 

दूसरों के पिता से, 

ज्यादा खुश हो यह दिखाना है. 

प्रतियोगिता में जिसका पिता, 

ज्यादा खुश नजर आयेगा. 


पितृ दिवस की प्रतियोगिता में, 

वही पहला पुरस्कार पायेगा।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract