STORYMIRROR

Sarita Dikshit

Romance

4  

Sarita Dikshit

Romance

पहले प्यार का एहसास

पहले प्यार का एहसास

1 min
427

वो कमसिन सी उमर थी

बेवजह तकरार था

वो पहले प्यार का एहसास 

पहली बार था।


तुम्हारे होंठ कांपे थे

नज़र हमने चुराई थी

निगाहों की लड़ाई में

छुपा इकरार था।

वो पहले प्यार का एहसास 

पहली बार था।


मेरे मुखड़े से उड़ती ज़ुल्फ का

साया हटाने को 

छुआ था नर्म अंगुलि ने

सुर्ख रुखसार था।

वो पहले प्यार का एहसास 

पहली बार था।


तुम्हें क्या याद है अब तक?

वो पहली भेंट उल्फत की

मुझे बस याद है इतना 

कि वो इतवार था

वो पहले प्यार का एहसास 

पहली बार था।


मेरी बेचैन नज़रों का 

हमेशा ढूंढना तुझको

तुम्हारी एक झलक से ही

मिलता करार था

वो पहले प्यार का एहसास 

पहली बार था।


वो अपने नाम के बदले

तुम्हारा नाम लिख देना

ज़माने की निगाहों में

किया गुस्ताख़ था

वो पहले प्यार का एहसास 

पहली बार था।


वो खुद को भूल जाना

हर घड़ी बस याद तुम रहना

हुआ कोई अगर मसला

तू पहला जवाब था

वो पहले प्यार का एहसास 

पहली बार था।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance